जयपुर। पहलगाम के आतंकी हमले में सिंधी समाज ने अपना बेटा नीरज उधवानी गवा दिया है। अल सुबह सूचना मिलते ही संपूर्ण सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सिंधी पंचायत विनोबा विहार मॉडल टाउन के महासचिव रमेश हरदयालानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीरज उधवानी की दुखद खबर मिलते ही संस्था के वरिष्ठ सदस्य परिवार से मिलने पहुंचे और परिवार को धैर्य बंधाया। हरदयालानी ने कहा कि नीरज मूलतः दुबई में परिवार के साथ रहता है। 2 वर्ष पूर्व ही नीरज का विवाह हुआ है। 4 दिन पूर्व आपने पैतृक निवास 501 फोरेस्ट व्यू मॉडल टाउन जयपुर में नीरज अपनी पत्नी के साथ आए थे। यहां से वो जम्मू कश्मीर घूमने निकले। कल रात नीरज की पहलगाम में आतंकी हमले निर्मम हत्या हो गई, उनकी पत्नी उस समय होटल में थी। ये सारी जानकी उनकी पत्नी ने नीरज के भाई किशोर को फोन पे दी। सिंधी पंचायत के महासचिव रमेश हरदयालानी ने आगे बताया की नीरज के बड़े भाई और अन्य लोग नीरज का पार्थिव शरीर लेने रात को निकल गए है। पार्थिव शरीर आज रात 8 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पे आएगा। एयरपोर्ट पे मॉडल टाउन पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में शामिल होंगे।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज


