सुदर्शन सेवा समाज संस्था को मिला नया नेतृत्व
सुदर्शन सेवा समाज संस्था के अध्यक्ष पद पर राजेश कृष्णानी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने एकमत होकर उनके नाम का समर्थन किया और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि राजेश कृष्णानी के नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके चयन पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कृष्णानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
शुभकामनायें देने वाले पुरी टीम मे श्री हरिराम सावलानी, देवराज गुरनानी, दर्शन अठवानी, दीपक केवलानी, दीपक एशानी, मोहन जुमरानी, हरीश पेशवानी,संतोष बजाज, p L राजेश, राजकुमार मंझर, नानक राम अंदानी, अजय बजाज, प्रेम सोनी मौजूद रहे



