Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन
छत्तीसगढ़

भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन

Prem Soni
Last updated: May 9, 2026 12:39 pm
Prem Soni
2 weeks ago
Share
SHARE


भाटापारा रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय महत्व के अनुरूप विकसित करने एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम साहब से की मुलाकात
भाटापारा।
बाबाजी न्यूज़ भाटापारा / रायपुर  —रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं, जनसुविधाओं, अधोसंरचना विकास एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक महोदय से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमरजीत सिंह सलूजा, सदस्य रेलवे सलाहकार समिति द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने भाटापारा स्टेशन की क्षेत्रीय उपयोगिता एवं जनआवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि भाटापारा स्टेशन केवल नगर का ही नहीं, बल्कि मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, बलौदाबाजार सहित आसपास के अनेक जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों यात्रियों का प्रमुख आवागमन केंद्र है।
अमरजीत सिंह सलूजा ने विशेष रूप से बिलासपुर जोन की प्रमुख ट्रेनों को भाटापारा स्टेशन में ठहराव दिए जाने की मांग रखते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–हापा, हावड़ा–नांदेड़ सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज भाटापारा में होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी मांग रखी कि अकाल पुरख की फौज के माध्यम से बिलासपुर से भाटापारा, रायपुर एवं नागपुर होते हुए सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक एक सीधी ट्रेन प्रस्तावित की जाए। इस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, भाटापारा, मुंगेली, धमतरी, बेमेतरा एवं कवर्धा सहित अनेक जिलों के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सीधा रेल संपर्क प्राप्त होगा।
जीएम साहब आज भाटापारा स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान अमरजीत सिंह सलूजा ने उन्हें स्टेशन के सामने की सड़क की जर्जर स्थिति का मौके पर जायजा कराया तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से स्टेशन परिसर के सामने अव्यवस्थित ऑटो संचालन एवं पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए ऑटो चालकों हेतु तत्काल व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निवेदन किया, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त की तथा कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। साथ ही कोकणी से अंबुजा फाटक तक लंबे समय तक बंद रहने वाले रेलवे फाटक, सड़क के बड़े गड्ढों, नव निर्मित अंडरब्रिज की गुणवत्ता जांच, मातादिवाला क्षेत्र की ओर लिफ्ट एवं एस्केलेटर सुविधा तथा स्टेशन परिसर में एक अच्छे रेस्टोरेंट/होटल की आवश्यकता जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
महाप्रबंधक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुकेश साहनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अनिल किंगरानी, बबलू चावला, बलवंत सिंह सलूजा, सुशील शेट्टी, जोंट्टी गुम्बर, राजा गुम्बर,राजा चावला, सौरभ आनंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

See also  "सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ"

जारीकर्ता:
अमरजीत सिंह सलूजा
सदस्य, रेलवे सलाहकार समिति
भाटापारा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अकाल पूरख की फ़ौज छत्तीसगढ़ मे प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा
Next Article रायपुर मे महिला कबड्डी का महासंग्राम नारी शक्ति का दम दिखेगा मैदान मे
जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान
छत्तीसगढ़
परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य
छत्तीसगढ़
रायपुर बना चाकूपुर आये दिन घट रही घटनाये कही न कही रोज चल रहा चाकू कमिशनरेट पर उठने लगे सवाल
छत्तीसगढ़
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के रहड़की के राम संत शिरोमणि संत सतराम धाम के गादिनशीन पूज्य साईं साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

राशि बलवानी बनी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग अध्यक्ष

By
Prem Soni
1 week ago

रायपुर मे बढ़ रहा रेव व न्यूड पार्टी का चलन

By
Prem Soni
1 week ago

धमतरी की प्राप्ति वाशानी बनी सुहिणी सोच धमतरी इकाई की पहली अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago

भरी गर्मी मे पूज्य सिंधी पंचायत सिविल लाइन्स द्वारा जनमानस को ठंडा शरबत और छोले वितरित किये गए

By
Prem Soni
2 weeks ago

रायपुर मे महिला कबड्डी का महासंग्राम नारी शक्ति का दम दिखेगा मैदान मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

अकाल पूरख की फ़ौज छत्तीसगढ़ मे प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा

By
Prem Soni
4 weeks ago

सुनील रंगलानी व परवेज अंसारी को संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे मिली अहम् जिम्मेदारी

By
Prem Soni
1 month ago

मचा रायपुर मे पानी के लिए हाहा कार पानी बेचने वाले हुए मालामाल

By
Prem Soni
1 month ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?