Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ‘भारत कुमार’ का निधन: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक, पढ़ें किसने क्या कहा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > ‘भारत कुमार’ का निधन: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक, पढ़ें किसने क्या कहा
देश

‘भारत कुमार’ का निधन: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक, पढ़ें किसने क्या कहा

Prem Soni
Last updated: April 4, 2025 6:04 am
Prem Soni
9 months ago
Share
SHARE

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मशहूर अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का आदर्श बताया. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिग्गज अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुखी हूं. वह भारतीय सिनेमा के आदर्श थे जिन्हें देशभक्ति की उनकी भावना के लिए विशेष रूप से याद किया जाता था और यह उनकी फिल्मों में भी झलकता था.” पीएम मोदी ने कहा कि कुमार की फिल्मों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और ये पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी.

Contents
  • “हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे”
  • “निधन का समाचार अत्यंत दुखद”
  • पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी: अशोक पंडित

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कुमार का शुक्रवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उन्हें ‘शहीद’, ‘उपकार’ एवं ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी देशभक्ति की लोकप्रिय फिल्मों के लिए ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था.

Chaitra Navratri 2025 7th Day: महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि के इन मंत्रों का करें जाप, हर भय से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएगी समृद्धि

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा. ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है. उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के जरिए जिंदा रहेगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.”

See also  BREAKING : विधानसभा सत्र शुरू, CM रेखा गुप्ता ने शपथ ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “चार दशकों के करियर में, प्रखर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार जी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव पर बनी अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता. पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था और उनकी ‘शहीद’ और ‘उपकार’ जैसी फिल्मों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ध्यान आकर्षित किया था. हम उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं.

“हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे”

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बॉलीवुड में भारतीयता का दूसरा नाम रहे मनोज कुमार जी के निधन पर मन व्यथित है. अपने अभिनय से उन्होंने दशकों तक हमारा दिल जीता था और आगे भी वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. मैं प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं.”

वक्फ संशोधन बिल पास होने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- संसद की मंजूरी एक ‘ऐतिहासिक क्षण’

“निधन का समाचार अत्यंत दुखद”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. लिखा, “भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं. जैसे अमर गीत और देशभक्ति से भरी फ़िल्मों के माध्यम से हर भारतीय के दिल में देश प्रेम जगाने वाले मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. देश को ‘भारत’ के रूप में जीने वाले इस महान कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि.”

See also  हाथरस भगदड़ में 121 मौतों पर भोले बाबा को क्लीन चिट, न्यायिक आयोग ने पुलिस और आयोजकों को बताया जिम्मेदार

पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी: अशोक पंडित

मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे. यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Chaitra Navratri 2025 7th Day: महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि के इन मंत्रों का करें जाप, हर भय से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएगी समृद्धि
Next Article CG Crime News : अवैध संबंध का शक… सौतेली मां और चाची ने मिलकर करा दिया 14 साल के बच्चे का मर्डर, अब गईं सलाखों के पीछे
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का विस्तार  कल 11-1-26 को युवा विंग व महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़
श्री राम मंदिर मे महिला योग शक्ति व भारतीय योग संस्थान को मिले प्रधानमंत्री पुरस्कार का भव्य उत्सव मनाया गया
छत्तीसगढ़
गाय धर्म एवं विज्ञान ग्रन्थ का विमोचन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
छत्तीसगढ़
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी ही धाम धूम से भोइपारा नवनाथ मढ़ी मे वर्षी महोत्सव का भव्य आयोजन
धर्म संस्कृति

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
3 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
4 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
4 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
7 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
8 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
8 months ago

CBSE 10वीं का रिजल्ट हुए घोषित, 93.66% स्टूडेंट हुए पास, रिजल्ट यहां करें चेक

By
Prem Soni
8 months ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ बनाया भड़काऊ वीडियो, बेंगलुरू पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Prem Soni
8 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ‘भारत कुमार’ का निधन: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक, पढ़ें किसने क्या कहा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?