रायपुर में सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज़, पोस्टर विमोचन हुआ शानदार अंदाज़ में
बाबाजी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित होने जा रहे “सिंधी तम्बोला” कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन का पोस्टर विमोचन बृजमोहन अग्रवाल के करकमलों से किया गया, जिससे कार्यक्रम को एक विशेष पहचान और गरिमा मिली। इस कार्यक्रम को मशहूर कलाकार “ले अंतानी ” द्वारा किया जा रहा है
कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन अवसर पर महिला विंग की पदाधिकारियों एवं समाज की प्रमुख महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान माहौल उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।
महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी ने बताया कि “सिंधी तम्बोला” का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना, सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और मनोरंजन के साथ समाज को जोड़ना है।
रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
12 अप्रैल को होने वाला यह “सिंधी तम्बोला” कार्यक्रम निश्चित ही छत्तीसगढ़ के सामाजिक आयोजनों में एक विशेष स्थान बनाएगा और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
पोस्टर विमोचन मे मुख्य रूप से महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी, दीपिका जेठवानी कशिश बागवानी ज्योति हुनदानी साक्षी माखीजा कुमकुम जितवानी सिमरन हिंदूजा जितेंद्र बड़वानी सुदेश मध्यान उपस्थित रहे





