बाबाजी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग द्वारा सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर एक भव्य सिंधी तम्बोला आयोजन की घोषणा की गई। इस विशेष आयोजन के पोस्टर का विधिवत विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ के पीठाधीश साईं युधिष्ठिर लाल जी के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला विंग की पदाधिकारियों और समाज की प्रमुख महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सिंधी भाषा दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध विरासत और पहचान को सहेजने का माध्यम है।
पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित जनों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह सिंधी तम्बोला कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का भी माध्यम बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
महिला विंग की सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी भाषा, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में आकर्षक इनाम, सांस्कृतिक माहौल और पारंपरिक रंग देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम को होस्ट करने आ रहे है अन्तर्राष्ट्रीय हाउजी किंग “ले अंतानी “
अंत में पीठाधीश साईं युधिष्ठिर लाल जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और संस्कृति के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महिला विंग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।
यह आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज में उत्साह और एकता का नया संदेश
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी दीपिका जेठवानी रीत खियानी कशिश भगवानी ज्योति हुनदानी साक्षी माखीजा कुमकुम जितवानी सिमरन हिंदूजा जितेंद्र बड़वानी सुदेश मध्यान उपस्थित रहे





