रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश थोरानी को आज आयोग द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें चैंबर के सदस्यों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

चेंबर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराज भंसाली की अगुवाई में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। निर्वाचन अधिकारी रमेश गांधी, बालकृष्ण दानी, महावीर तालेड़ा, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, संजय जोशी, मनोज शर्मा और अमित वर्मा की उपस्थिति में यह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
CG Breaking News: Jindal कोल माइंस में बड़ा हादसा, विस्फोट से एक मजदूर की मौत, दो घायल
चुनाव नियंत्रक एच एस कर ने अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया को विधिवत रूप से प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने नई कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और उम्मीद जताई कि नई टीम व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।


