बाबाजी न्यूज़ रायपुर। सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, महिला विंग अध्यक्षा दीक्षा रामानी, युवा विंग अध्यक्ष विकास रुपरेला एवं समस्त पदाधिकारियों ने सामाजिक संस्था ‘एक पहल और’ द्वारा आयोजित बुजुर्गों की तीर्थयात्रा को रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी। समाज के पदाधिकारियों ने सभी यात्रियों को मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित तीर्थयात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सेवाएं देने वाले सभी सेवादारों के समर्पण, सहयोग और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा साधुवाद एवं धन्यवाद दिया।
समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और उनकी धार्मिक भावनाओं का आदर करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इस तरह की पहल समाज में सेवा, सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है।


