बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की खाटू श्याम यात्रा को लेकर दिखा उत्साह, पूज्य सिंधी सेवा महापंचायत की टीम ने दी शुभकामनाएं
बाबाजी न्यूज़ रायपुर। बुजुर्गों की धार्मिक आस्था, सम्मान और सेवा के भाव को समर्पित खाटू श्याम तीर्थयात्रा के अवसर पर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस पावन यात्रा पर रवाना होने वाले बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं एवं मंगलमय यात्रा का संदेश देने के लिए पूज्य सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी अपनी पूरी टीम के साथ रवानगी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री चंद सुंदरानी एवं उनकी टीम ने सभी बुजुर्ग यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और उनकी धार्मिक भावनाओं का आदर करना समाज का नैतिक दायित्व है। तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी माध्यम है।
पूज्य सिंधी सेवा महापंचायत की टीम की इस आत्मीय उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही सच्चे संस्कारों की पहचान है। इसी भावना के साथ सभी यात्रियों को खाटू श्याम जी के दर्शन की मंगलकामनाएं दी गईं।



